सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The civic body had the potholes dug on the city's roads filled.

Hardoi News: शहर की सड़कों पर खोदे गए गड्ढों को निकाय ने कराया बंद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The civic body had the potholes dug on the city's roads filled.
फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
हरदोई। शहर की प्रमुख सड़कों पर खोदे गए गड्ढों को आखिरकार नगरीय निकाय ने बंद करा दिया है। अमर जवान चौक, सिनेमा चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब गड्ढों को बंद कर दिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।




शहर में अमर जवान चौक, सिनेमा चौराहा और जिलाधिकारी चौराहा आदि व्यस्त सड़कों पर पाइपलाइन की जांच के लिए खोदे गए गड्ढों, मलबा और जलभराव से हादसों की आशंका थी। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर हादसों की आशंका के बीच आवागमन को मजबूर थे। अमर उजाला ने इस समस्या को सोमवार 15 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिम्मेदारों ने खबर का संज्ञान लिया और गड्ढों को बंद करा दिया। गड्ढों को भरवाकर सड़क को समतल कराने से लोगों को आवागमन में राहत होगी। इससे हादसों की आशंका भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घंटाघर सड़क पर कर्मियों की मौजूदगी में जलता रहा कूड़ा
वैसे तो प्रदूषण से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए उपाय किए जा रहे हैं लेकिन शहर में नगरीय निकाय के जिम्मेदारों की अनदेखी से कर्मियों की मौजूदगी में कूड़े को जला दिया जाता है। सोमवार को घंटाघर रोड पर कूड़ेदान के पास ही कूड़ा उठाने वाला वाहन भी मौजूद रहा और कूड़े को उठाने के बजाय जला दिया गया। कूड़ा जलाने के पीछे कारणों में यह भी बताया गया कि आग लगाने से कूड़े की मात्रा कम हो जाती है और वजन घट जाता है जबकि इस बात की फिक्र नहीं रहती है कि कूड़ा जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन



शहर में जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन पड़ी है। पाइपलाइन में दिक्कतों पर गड्ढों को खोदकर जांच-पड़ताल और मरम्मत कराई जाती है। शहर में पाइपलाइन का काम कराने के साथ ही गड्ढों को बंद करा दिया गया है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।

फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।

फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।

फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।

फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।

फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article