सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wheat was found packed in 488 government sacks in front of the commission agent.

Hardoi News: आढ़त के सामने 488 सरकारी बोरियों में भरा गेहूं मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat was found packed in 488 government sacks in front of the commission agent.
विज्ञापन
हरदोई। सरकारी गेहूं खरीद में अनियमितता की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम सदर ने नवीन गल्ला मंडी में छापा मारा। इस दौरान 488 सरकारी बोरियों में भरा गेहूं जब्त कर मंडी परिषद के हवाले कर दिया गया।
Trending Videos

एसडीएम सदर मयंक कुंडू सोमवार दोपहर नवीन गल्ला मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान, मंडी परिषद कार्यालय के गेट के सामने गेहूं से भरी सरकारी बोरियां देखकर वे रुक गए। जांच के दौरान कुछ लोगों ने बोरियों को पन्नी से ढकने का प्रयास किया। पूछताछ में एसडीएम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद एसडीएम ने बोरियां जब्त कर मंडी परिषद को सौंप दीं। संदिग्ध लोगों के खिलाफ जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल संजय त्यागी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed