Hardoi Accident: गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा, स्कूल बस और कार में जोरदार भिड़ंत, पांच मासूम घायल
Hardoi News: बिलग्राम में गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर न होने से डीपीएसडी स्कूल की बस और कार में टक्कर हो गई, जिससे बस खंती में जा गिरी और पांच बच्चे घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीपीएसडी पब्लिक स्कूल की बस और एक कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच स्कूली बच्चे घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल बस हरदोई की ओर से आ रही थी, जबकि कार माधोगंज की तरफ से गंगा एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन से हरदोई मार्ग पर पहुंच रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने अचानक सामने आई कार को बचाने का प्रयास किया।
बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी
हालांकि, सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण बस पहले कार से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।
ये बच्चे हुए हैं घायल
घायल बच्चों में सूर्यकुमार (5) पुत्र रामजी निवासी तरौली, रूद्र सिंह (3) पुत्र राहुल सिंह निवासी तरौली, सर्वेश (4) निवासी तरौली, रामकृष्ण (10) पुत्र विमलेश निवासी हैबतपुर और आयुषी (12) पुत्री संजीव कुमार निवासी हैबतपुर शामिल हैं।
घायलों का सीएचसी में उपचार जारी
सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बिलग्राम भेजा गया, जहां उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। स्थानीय लोगों ने लगातार हो रहे हादसों के लिए सर्विस लेन पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने को कारण माना पुलिस की टीम ने घायल बच्चों के परिजनों को तत्काल सूचना दी। कार में बैठे लोग कार लेकर चले गए।