सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death

UP: ‘प्यार’ के फेर में शफीक बना ‘दिनेश’, दबंग की मौत के बाद उसकी पत्नी से जोड़े संबंध, जिस्मफरोशी का खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 19 May 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: रावतपुर जिस्मफरोशी रैकेट के सरगना दिनेश की असल पहचान मसवानपुर के मो. शफीक के रूप में हुई। उसने 10 साल पहले पूर्व दबंग पूती पंडित की मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता से संबंध बनाकर अपना नाम बदला था।

Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death
रावतपुर में पकड़ा गया जिस्मफरोशी रैकेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा जिस्मफरोशी रैकेट रविवार को पकड़ा गया। केशवपुरम, आवास-विकास के रिहायशी इलाके में किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी रैकेट का क्षेत्रीय लोगों की सजगता से खुलासा हुआ। संदिग्ध गतिविधि देख क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को घर पर बाहर से ताला लगाकर पुलिस को सूचना दे दी।

Trending Videos

मौके पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार रावतपुर थाने के फोर्स समेत पहुंचे। घर के अंदर से खुद को दंपती बताने वाले दिनेश अग्निहोत्री बनकर रह रहे शफीक निजामी व सुनीता के अलावा तीन युवतियों व दो युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों युवतियों को थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन





देर रात तक महिला और पुरुषों का आना-जाना था
केशवपुरम स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट के पास आरएन पांडेय का मकान है। इसे उन्होंने किराये पर उठा रखा है। वे परिवार के साथ पनकी वाले मकान में रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मकान में पूर्व में रहने वाले लोगों की भी गतिविधियां संदिग्ध थीं। देर रात तक महिला और पुरुषों का आना-जाना था।

Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death
रावतपुर में पकड़ा गया जिस्मफरोशी रैकेट - फोटो : amar ujala

गेट पर बाहर से ताला डालकर हंगामा किया
ढाई माह पूर्व पुलिस को सूचना दी गई थी। तब पुलिस आने से पहले ही सभी भाग निकले थे। इधर एक माह से फिर इसी घर में युवक, युवतियों का आना-जाना शुरू हो गया। रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने एकत्रित होकर गेट पर बाहर से ताला डालकर हंगामा किया। एसीपी के अनुसार घर के अंदर रहने वालों ने नाम दिनेश अग्निहोत्री और सुनीता बताया।

विज्ञापन

तीन युवतियां व दो युवक मिले
जब जांच की गई, तो दो अलग कमरों में तीन युवतियां व दो युवक मिले। बेड के नीचे संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। एसीपी के मुताबिक शफीक उर्फ दिनेश अग्निहोत्री, उसकी कथित पत्नी सुनीता, विजयनगर निवासी राजू नागर और रावतपुर आदर्शनगर निवासी मोहित यादव को गिरफ्तार किया गया है। तीन युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death
रावतपुर में पकड़ा गया जिस्मफरोशी रैकेट - फोटो : amar ujala

प्यार के फेर में शफीक से बना दिनेश
पुलिस की जांच में सामने आया कि खुद को दिनेश अग्निहोत्री वाला वास्तव में मसवानपुर लोहे की पुलिया के पास रहने वाला मो. शफीक है। उसके रावतपुर क्षेत्र के दबंग रहे पूती पंडित की पत्नी सुनीता से संबंध हो गए थे। 10 साल पहले पूती की बीमारी के चलते मौत हो गई।

शादी के बाद दोनों जिस्मफरोशी रैकेट चलाने लगे
इसके बाद शफीक खुद का नाम दिनेश अग्निहोत्री रख कर सुनीता के साथ पति के रूप में रहने लगा। सुनीता का एक 14 वर्ष का बेटा भी है। सुनीता से शादी के बाद दोनों जिस्मफरोशी रैकेट चलाने लगे। दोनों करीब दो माह पूर्व ही यहां किराये पर रहने आए थे।

Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death
रावतपुर में पकड़ा गया जिस्मफरोशी रैकेट - फोटो : amar ujala

सुरक्षित पनाहगाह बन रहे रावतपुर, कल्याणपुर, पनकी
रावतपुर, कल्याणपुर और पनकी क्षेत्र इन दिनों जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों की सुरक्षित पनाहगाह बन गए हैं। हालांकि पहले आरोपी एकांत इलाकों में मकान लेकर धंधा चलाते थे, लेकिन पुलिस की रेड से बचने के लिए रिहायशी इलाकों को अपना नया अड्डा बना लिया है। दरअसल कल्याणपुर, पनकी, और रावतपुर क्षेत्र में अन्य इलाकों के मुकाबले नई बस्तियां और कॉलोनियां ज्यादा हैं।

पुलिस की भी कृपा बरस जाती है
लोग एक दूसरे को कम जानते पहचानते हैं, कई मकानों में भवन स्वामी भी नहीं रहता है। वहीं लोग बताते हैं कि आउटर इलाका होने के चलते पुलिस की भी कृपा बरस जाती है। स्थानीय पुलिस की सहभागिता की पुष्टि इससे भी हो जाती है, कि ज्यादातर मामलों का खुलासा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम या लोगों की सूचना पर ही हुआ है।

Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death
रावतपुर में पकड़ा गया जिस्मफरोशी रैकेट - फोटो : amar ujala

मोबाइल में 250 अश्लील वीडियो मिले थे
रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में क्राइम ब्रांच ने होटल रिद्धि पैलेस ने छापा मारकर जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। संचालक ने होटल के सभी कमरों में हिडन कैमरा लगा रखा था, जिसके माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। आरोपी के मोबाइल में 250 अश्लील वीडियो मिले थे। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को जेल भेजा था।

18 होटलों में भेजी जाती थीं लड़कियां
कानपुर कमिश्नरेट की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कल्याणपुर में हाई प्रोफाइल जिस्मफरोशी रैकेट का खुलासा किया था। जिस्मफरोशी रैकेट के तार 18 होटलों से जुड़े हुए थे, जहां से जिस्मफरोशी के लिए लड़कियों को भेजा जाता था। बंगाल, असम, झारखंड से युवतियों को एक-एक माह के पैकेज में बुलाकर कल्याणपुर के फ्लैट में रुकवाया जाता था।

Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death
रावतपुर में पकड़ा गया जिस्मफरोशी रैकेट (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

कई होटलों से सात युवतियों को बरामद किया था
रैकेट का खुलासा तब हुआ था जब एक युवती ने पुलिस से शिकायत की थी कि सरगना बर्रा निवासी रोहित वर्मा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है, अब वायरल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कई होटलों में दबिश दे सात युवतियों को बरामद किया था।

पहले भी इन क्षेत्रों में पकड़े जाते रहे हैं  रैकेट
कल्याणपुर, पनकी और रावतपुर जैसे इलाकों में पहले भी जिस्मफरोशी रैकेट पकड़े जाते रहे हैं। आवास विकास में पुलिस ने सपा नेता के मकान में छापा मारकर जिस्मफरोशी रैकेट पकड़ा था, जिसमें कई महिला-पुरुषों सहित कई गिरफ्तारियां हुई थीं।

Kanpur Racket Entangled in Love Shafiq Poses as Dinesh Relationship with Strongman Widow After His Death
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

रावतपुर, पनकी, कल्याणपुर इलाके में जिस्मफरोशी रैकेट के मामले आ रहे हैं, क्राइम ब्रांच टीम को इस ओर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा गया है।  -रंजीत कुमार, एसीपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed