सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Power Crisis Major Unrest at Barra Sub station Angry Consumers Lock Up KESCO Office Police Deployed

कानपुर बिजली संकट: बर्रा सब स्टेशन पर भारी बवाल, गुस्साए उपभोक्ताओं ने केस्को दफ्तर में जड़ा ताला, पुलिस तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 19 May 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बर्रा दो में पिछले चार दिनों से जारी भीषण बिजली कटौती और अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने से नाराज जनता ने केस्को सब स्टेशन का घेराव कर कार्यालय में ताला जड़ दिया है।

Kanpur Power Crisis Major Unrest at Barra Sub station Angry Consumers Lock Up KESCO Office Police Deployed
बर्रा सब स्टेशन पर बिजली कटौती को लेकर लोगों का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जारी बिजली कटौती के कारण जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल बर्रा दो विद्युत कॉलोनी के सैकड़ों लोग मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और केस्को सब स्टेशन का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

Trending Videos

हालात इस कदर बिगड़ गए कि आक्रोशित जनता ने सब स्टेशन पर तैनात अधिकारियों के कार्यालयों में बाहर से ताला जड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। लोगों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन





लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप
भीषण गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्ग सो नहीं पा रहे हैं। रात तो दूर, दिन में भी केस्को द्वारा घंटों के हिसाब से मनमानी कटौती की जा रही है। बिजली न रहने से क्षेत्र में पानी का संकट भी गहरा गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप हो गई है।

अफसरों ने बंद किए फोन
महिलाओं और युवाओं ने कहा कि  जब भी बिजली कटौती की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया जाता है, तो वह मिलता नहीं या कोई सही जवाब नहीं मिलता। अधिकारियों और इंजीनियरों के सरकारी व व्यक्तिगत नंबरों पर फोन करने पर भी कोई फोन उठाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

केस्को दफ्तर में तालाबंदी
हंगामे की सूचना मिलते ही बर्रा थाने की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों ने केस्को अधिकारियों के कमरों और गेट पर ताला लगा दिया है। पुलिस अधिकारी जनता को समझाने और ताला खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय नागरिक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed