{"_id":"6a30389e8b3df0bc7503cac8","slug":"woman-attempts-self-immolation-in-front-of-the-legislative-assembly-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151527-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया के मड़ौली गांव निवासी एक महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी और चोरी करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने जांच में चोरी के आरोप को निराधार बताया है।
मड़ौली गांव निवासी मिथलेश कुमारी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि बीते तीन जून को पड़ोसी सर्वदमन सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह और सौरभ सिंह उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र अभिषेक सिंह के साथ मारपीट की जिससे दोनों घायल हो गए। खेत की बटाई करने वाले गोपाल के साथ भी गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। मिथलेश कुमारी ने विपक्षी पर पुलिस के सामने भी अभद्रता करने और गांव में न रहने देने तथा नाली बंद करने की धमकी दी। बीते 11 मई को उनके घर में चोरी करने का भी आरोप लगाया।
सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सर्वदमन सिंह की तहरीर पर की गई जांच में अभिषेक सिंह उर्फ अरविंद सिंह को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का दोषी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। सीओ ने बताया कि जांच में पता चला कि अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी शिक्षा सिंह के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और घर से गायब बताए गए करीब 16 क्विंटल गेहूं को शिक्षा सिंह अपने साथ मायके ले गई थीं। इसलिए चोरी की सूचना जांच में असत्य पाई गई।