सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 school vehicles operating illegally seized

Hathras News: अवैध रूप से संचालित होने वाले 12 स्कूली वाहन सीज

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
12 school vehicles operating illegally seized
स्कूली वाहन को सीज करते अ​धिकारी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से संचालित हो रहे 12 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई हाल ही में कासगंज और आगरा में हुई घटनाओं के बाद की गई है।
Trending Videos




परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाते हुए तीन टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 200 स्कूली वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई ऐसे वाहन सामने आए, जो बिना अनुमति, बिना फिटनेस और नियमों की अनदेखी कर बच्चों को लाने-ले जाने में लगे हुए थे। अभियान के दौरान दो ऐसे वाहन भी पकड़े गए, जिनके पास फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि कई स्कूलों में निजी वाहनों के जरिये भी बच्चों को लाया-ले जाया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है। जांच के दौरान जर्जर और खराब हालत में चल रहे वाहनों पर विशेष फोकस रखा गया। एआरटीओ ने वाहनों के फर्श, बॉडी की मजबूती, सीटिंग व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। कई वाहनों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी नहीं पाए गए। अभियान 30 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed