सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A short circuit caused a fire in a shop and a tent house warehouse

Hathras News: शॉर्ट सर्किट से दुकान और टेंट हाउस के गोदाम लगी आग, बेटियों के विदा करने का सपना में जलकर राख

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 15 Jun 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

6 जुलाई को पुष्पेंद्र सिंह की दो बेटियों की शादी थी। शादी के लिए खरीदा गया लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से मकान की छत की पटिया टूट गई और दीवारें फट गईं। 

A short circuit caused a fire in a shop and a tent house warehouse
दुकान और टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जनपद के बिसाबर बाजार में पुष्पेंद्र सिंह फौजदार की दुकान और टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में व्यापारी को करीब 3 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। आग रात्रि करीब दो बजे लगी। 



दुकान में साड़ी, जूता-चप्पल और कपड़े थे, जबकि गोदाम टेंट हाउस का था। 6 जुलाई को पुष्पेंद्र सिंह की दो बेटियों की शादी थी। शादी के लिए खरीदा गया लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से मकान की छत की पटिया टूट गई और दीवारें फट गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दमकल को सूचना देने के बावजूद वह करीब दो घंटे देरी से पहुंची। समय पर पहुंचने पर इतना आर्थिक नुकसान टाला जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed