सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of Liquor Shop Robbery Apprehended in Encounter

Hathras News: शराब के ठेके से लूट का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of Liquor Shop Robbery Apprehended in Encounter
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस एवं हाथरस जंक्शन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 मार्च की रात को गांव सिखरा स्थित देसी शराब के ठेके से लूट के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूटे हुए पांच हजार रुपये, एक तमंचा व मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
Trending Videos



अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि 20 मार्च को गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम दुपेरिया थाना सकरौली जनपद एटा ने सहपऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सिखरा स्थित ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। 19 मार्च की रात को एक मोटरसाइकिल पर कुछ बदमाश आए। इन्होंने तमंचे के बल पर ठेके के गल्ले से 78000 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया था। एएसपी ने बताया कि 25 मार्च की रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली के इस लूटकांड का एक आरोपी परसौरा रजबहे से मढ़ाभोज के रास्ते से कहीं जाने की फिराक में है। वहां पर पुलिस को थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।



पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फारुख निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा बताया।





एएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर पहले शराब के ठेके की रेकी करते हैं, फिर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देते हैं।



उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 मार्च की रात को थाना सहपऊ के ग्राम सिखरा के ठेके से रुपये लूटे थे और 22 मार्च को थाना हाथरस जंक्शन के ग्राम ऐंहन स्थित ठेके पर लूटने की कोशिश की थी। बुधवार को वह कोतवाली सहपऊ के गांव मढ़ाका स्थित शराब के ठेके की रेकी करने आया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में सहपऊ कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी, थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन ललित शर्मा और उनकी टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed