सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man shot for posting sister photo on social media

Hathras News: सोशल मीडिया पर बहन का फोटो लगाने पर युवक के मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Mar 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार आरोपी के युवती से प्रेम संबंध हैं, जबकि युवती के परिजनों का कहना है कि युवक उसके पीछे पड़ा है। एक साल पहले भी यह विवाद उठा था। तब युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला शांत होने पर युवती की शादी तय कर दी गई। कुछ ही दिनों में उसकी शादी होनी है।

Man shot for posting sister photo on social media
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव ओढ़पुरा में 26 मार्च की दोपहर युवक ने बहन के कथित प्रेमी पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की कमर को छूकर निकल गई। आरोप है कि युवक ने हमलावर की बहन का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जबकि उसकी अगले सप्ताह शादी होने वाली है। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos


ओढ़पुरा के रहने वाला सुभाष पुत्र जगदीश दोपहर को दवा लेने के लिए घर से निकला था। तभी रास्ते में से पड़ोसी युवक ने अपने साथियों के साथ रोक लिया और सोशल मीडिया पर बहन का फोटो डालने पर आपत्ति जताई। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने युवक पर फायर कर दिया। गोली सुभाष की कमर से छू कर निकल गई। इस दौरान मारपीट भी हुई। गोली चलाने के बाद युवक वहां से भाग गया। इधर युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। सुभाष ने परिजनों के साथ कोतवाली हाथरस जंक्शन कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस के अनुसार सुभाष के युवती से प्रेम संबंध हैं, जबकि युवती के परिजनों का कहना है कि युवक उसके पीछे पड़ा है। एक साल पहले भी यह विवाद उठा था। तब युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला शांत होने पर युवती की शादी तय कर दी गई। कुछ ही दिनों में उसकी शादी होनी है।

दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। युवती की शादी तय होने पर युवक ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर लगा लिया था, जिस कारण विवाद हुआ। फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।-जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed