{"_id":"6a7a18fa0223824bf50aa952","slug":"administration-stirred-into-action-by-students-initiative-brainstorming-on-traffic-jam-relief-hathras-news-c-56-1-hts1003-152594-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्रा की पहल से जागा प्रशासन, जाम से निजात पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्रा की पहल से जागा प्रशासन, जाम से निजात पर मंथन
Tue, 11 Aug 2026 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागला कॉलेज रेलवे फाटक बंद होने पर जाम में अभिभावकों के साथ फंसे बच्चे। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचोबीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने की पहल अब तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बड़ी समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान कक्षा तीन की एक मासूम छात्रा ने खींचा। डीएम ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर समस्या के दीर्घकालीन समाधान के लिए तकनीकी और व्यवहारिक परीक्षण कराने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा कु. आश्वी ने जनसुनवाई के दौरान डीएम अतुल वत्स को प्रार्थना-पत्र देकर रेलवे फाटकों, खासकर बिजली कॉटन मिल क्षेत्र में मालगाड़ियों के खड़े रहने से लगने वाले जाम की समस्या बताई थी। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान की दिशा में पहल की है।
प्रशासन ने समाधान के लिए दो विकल्प सुझाए हैं। पहला, शहर के आबादी वाले हिस्से से गुजर रही रेलवे लाइन को एलीवेटेड कर समपार फाटकों को समाप्त या न्यूनतम किया जाए। दूसरा, मुरसान की ओर से आने वाली रेलवे लाइन को शहर की सघन आबादी में प्रवेश से पहले मोड़कर शहर के बाहर से मेंडू की ओर मौजूदा रेल लाइन से जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार रेलवे लाइन शहर के लिए भौतिक बाधा बन गई है। फाटक लंबे समय तक बंद रहने से यातायात, स्कूली बच्चों व एंबुलेंस की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। स्थायी समाधान होने तक मालगाड़ियों को व्यस्त फाटकों के बजाय मुरसान या मेंडू स्टेशन पर नियंत्रित करने का सुझाव भी दिया गया है। विकल्पों के तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के लिए प्रशासन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की संयुक्त समिति गठित की जा रही है। डीएम अतुल वत्स का कहना है कि बच्ची के समस्या बताने के बाद हमने डीआरएम इज्ज्तनगर मंडल को पत्र लिखकर जाम की समस्या के निदान के लिए सुझाव दिए हैं।