फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fifth round of polytechnic admission counseling begins today.

Hathras News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए पांचवीं काउंसलिंग आज से

Mon, 10 Aug 2026 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fifth round of polytechnic admission counseling begins today.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
तकनीकी शिक्षा में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए पांचवीं काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होने जा रही है। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 14 अगस्त तक काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी पसंदीदा सीट आवंटित करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के राजकीय महामाया पॉलीटेक्निक, एजी पॉलीटेक्निक तथा जनपद के अन्य निजी संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। शुरुआती चार चरणों की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में सीटें रिक्त बनी हुई हैं। जिले के दोनों मुख्य राजकीय पॉलीटेक्निक में करीब 220 सीटें अभी शेष हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को आज से ही प्रयास शुरू करने होंगे।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के पांचवें चरण में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण, च्वाइस लॉकिंग और सीट आवंटन का विकल्प मिलेगा। जिन विद्यार्थियों को पूर्व के चरणों में सीट आवंटित नहीं हो सकी थी, वे इस चरण में नई च्वाइस लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामाया राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. सोनवीर सिंह ने बताया कि समय सीमा कम होने के कारण अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी काउंसलिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed