सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Athletes Showcase Their Prowess in Athletics and Weightlifting

Hathras News: एथलेटिक्स और भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Athletes Showcase Their Prowess in Athletics and Weightlifting
खेल स्टेडियम में भारोत्तलन प्रतियोगिता में वजन उठाता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार से चार दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स एवं जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
Trending Videos




पहले दिन ट्रैक और फील्ड के साथ-साथ वेटलिफ्टिंग रिंग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक जीते। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी पीएन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विजेताओं को जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रतियोगिता में अजयवीर सिंह, सुजी यादव, अंसार हुसैन, वर्षा रानी, रोहित शर्मा और बलवीर सिंह सहित अन्य खेल प्रशिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।




परिणाम एक नजर में :
एथलेटिक्स (बालक वर्ग)
100 मीटर दौड़ : आयुष वर्मा प्रथम, प्रशांत द्वितीय और विपिन तृतीय स्थान पर रहे।
200 व 400 मीटर दौड़ : दोनों स्पर्धाओं में रिंकू कुमार ने बाजी मारी। लोकेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
3000 मीटर दौड़ : दीपेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद : गजराज सिंह ने स्वर्ण, दीपक ने रजत और लव शर्मा ने कांस्य पदक जीता।




एथलेटिक्स (बालिका वर्ग)
100 व 200 मीटर दौड़ : रूबी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ : कविता बघेल प्रथम रहीं।
गोला व चक्का फेंक : शालू शर्मा ने दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
लंबी कूद : राधा पहले स्थान पर रहीं।




भारोत्तोलन (जूनियर बालक)
55 किग्रा भारवर्ग में रजनेश प्रथम रहे।
67 किग्रा भारवर्ग में लकी प्रथम, हेमंत द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे।
81 किग्रा भारवर्ग में आर्यन पौनिया ने स्वर्ण पदक जीता।
102 किग्रा भारवर्ग में मोहित सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed