सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crops affected by storm and rain

बारिश की मार: तेज आंधी से बिछी गेहूं की फसल, बूंदाबांदी ने बढ़ाई आलू किसानों की चिंता

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 20 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम के अचानक बदले रुख ने एक बार फिर आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार शाम क्षेत्र में आसमान में घने बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलीं। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहे, जबकि शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कनें तेज कर दीं।

Crops affected by storm and rain
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में तेज हवाओं से बिछी गेहूं की फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मेंडू क्षेत्र में तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। हाथरस जंक्शन, चंदपा और मेंडू क्षेत्र में आंधी के कारण कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की लहलहाती फसल खेतों में पूरी तरह बिछ गई है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
Trending Videos


दूसरी ओर आलू की खोदाई और भंडारण में जुटे किसान भी मौसम के इस रुख से सहमे हुए हैं। खुले में रखे आलू और उसके लदान की प्रक्रिया में खराब मौसम बाधा बन रहा है। हाथरस जंक्शन और चंदपा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी तेज हवाओं का असर साफ देखा गया। खेतों में पककर सुनहरी हो चुकीं गेहूं की बालियां अब मिट्टी में लेटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में फिर से बारिश हुई या तेज हवाएं चलीं तो बची-खुची फसल भी बर्बाद हो जाएगी। अब फसल को उठाने और काटने में मजदूरों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी, जिससे इसकी कटाई की लागत बढ़ना भी तय है।

रात में अचानक आई आंधी-बारिश ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। करीब 50 से 60 बीघा गेहूं की फसल गिर गई है। अब दानों में चमक और वजन नहीं रहेगा, जिससे पैदावार में भारी गिरावट आएगी।-राकेश कुमार निवासी वाहनपुर
करीब 50 बीघा गेहूं की खेती की है। रात को तेज आंधी आने से मेरी गेहूं की फसल पूरी तरह गिर चुकी है, जिससे पैदावार में गिरावट हो सकती है। गेहूं का दाना हल्का हो जाएगा।-तिलकपाल सिंह निवासी वाहनपुर


बूंदाबांदी ने बढ़ाई आलू किसानों की चिंता
मौसम के अचानक बदले रुख ने एक बार फिर आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार शाम क्षेत्र में आसमान में घने बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलीं। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहे, जबकि शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कनें तेज कर दीं। आलू उत्पादक किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में आलू की खोदाई का कार्य तेजी से चल रहा है और लगभग 70 प्रतिशत खोदाई पूरी हो चुकी है। अब फसल अंतिम चरण में है। ऐसे में यदि तेज बारिश हो जाती है तो जमीन में पड़े आलू सड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं, जो आलू पहले ही खेतों से निकालकर बाहर रखा गया है, वह भी खराब हो सकता है।ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed