सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Battalion personnel reached the village of missing Agniveer

Hathras News: लापता अग्निवीर के गांव पहुंचे बटालियन के लोग, कराई कागजी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
सार

30 अक्तूबर 2024 को सचिन पौनियां अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए। पहली तैनाती 19 जून को उत्तरकाशी के धराली स्थित हर्षिल घाटी में हुई। बादल फटने के बाद से वह लापता हैं।

Battalion personnel reached the village of missing Agniveer
मुरसान कोतवाली में ततेरे भाई के साथ कागजी कार्रवाई करते लापता सचिन पोनियां की बटालियन के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव करील निवासी अग्निवीर सचिन पौनियां उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद से लापता हैं। 17 अक्तूबर को सचिन की बटालियन के सूबेदार उदय सिंह, एएसआई विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार गांव करील पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद सचिन के तहेरे भाई संतोष पौनियां व प्रकाशवीर पौनियां के साथ मुरसान कोतवाली गए और कागजी कार्रवाई को पूरा किया।

Trending Videos


सूबेदार उदय सिंह ने बताया कि लापता सचिन की तलाश जारी है। धराली में बादल फटने से सेना के नौ जवान लापता हुए थे। इनमें तीन के शव मिल चुके हैं, छह अभी लापता है। 30 अक्तूबर 2024 को सचिन पौनियां अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए। पहली तैनाती 19 जून को उत्तरकाशी के धराली स्थित हर्षिल घाटी में हुई। बादल फटने के बाद से वह लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed