{"_id":"63c5a6bf332a942fdf0867ea","slug":"biogas-plant-should-be-set-up-for-the-use-of-cow-dung-sadabad-news-ali309186580-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: व्यर्थ न जाए गोबर, लगाया जाए बायोगैस प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: व्यर्थ न जाए गोबर, लगाया जाए बायोगैस प्लांट
Tue, 17 Jan 2023 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:30 AM IST
सार
नोडल अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशक सत्य प्रकाश पटेल ने मंडी समिति में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर के उपयोग के लिए बायोगैस प्लांट लगाने की बात कही।
विज्ञापन
नगर पंचायत गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के नोडल अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण निर्देशक सत्य प्रकाश पटेल ने सोमवार को मंडी समिति में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोबर के उपयोग के लिए बायोगैस प्लांट लगाने की बात कही।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने गोवंश के गोबर के बारे में संचालकों से पूछताछ की। इसे लेकर उन्होंने सुझाव दिया कि गोवंश का गोबर व्यर्थ चला जाता है। इसके लिए बायोगैस का प्लांट लगाया जाए। इससे गोवंश के गोबर का उपयोग हो सके। सामाजिक व्यक्तियों से गोवंश के लिए भुस, चारे आदि के लिए सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि गायों का नियमित समय अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। सर्दी से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम रखे जाएं। गोशाला में 295 गोवंश हैं। इनमें से दो गोवंश का स्वास्थ्य खराब था। निरीक्षण के समय उपस्थित पशु चिकित्सक ने बताया कि दोनों गोवंश का स्वास्थ्य खराब है। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम मोहम्मद मोइनुल, अधिशासी अधिकारी मणि सैनी, जिला विकास अधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।