{"_id":"6a6fb2d6c5a815d63106ad67","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-a-mango-orchard-hathras-news-c-63-1-sali1025-105452-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
हेमराज का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कपसिया में शनिवार रात हेमराज (20) का शव आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिला। उसके पिता और मां की भी मौत हो चुकी है। दो वर्ष पहले छोटे भाई की भी ट्रेन हादसे में जान चली गई थी। उसके बाद से वह अवसाद में था। हेमराज की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि हेमराज के पिता कैलाश चंद्र ने 15 वर्ष पूर्व और मां ने 10 वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद हेमराज अपने छोटे भाई सूरज के साथ अपने ताऊ के घर पर रहता था। दो वर्ष पूर्व छोटे भाई सूरज की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसके बाद से हेमराज गुमसुम रहने लगा और डिप्रेशन में चला गया।
ग्रामीणों के अनुसार, हेमराज शनिवार सुबह घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान राहगीरों ने आम के बाग में एक पेड़ पर युवक का शव लटका होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।