फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanwadia beaten up

Hathras: कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को लाठी-डंडों एवं सरिया से पीटा, तीन नामजद और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 02 Aug 2026 10:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 02 Aug 2026 10:14 PM IST
सार

कांवड़िया अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर गंगाघाट सोरों से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव हबीपुर में वह पानी-पूरी खा रहा था। वहां पर पहले से खड़े आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपने 15-20 साथियों को बुला लिया सभी ने उसके ऊपर लाठी-डंडों एवं सरिया से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Kanwadia beaten up
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाघाट सोरों से कांवड़ लेकर जा रहे एक कांवड़िया को 1 अगस्त को कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर पर आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद एवं 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी नौकस निवासी तनवीर सिंह पुत्र राजकुमार ने रिपोर्ट में कहा है कि वह शनिवार को अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर गंगाघाट सोरों से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव हबीपुर में वह सुमित के साथ दुकान पर पानी-पूरी खा रहा था। वहां पर पहले से खड़े जितेंद्र, रोहित, राजू गांव हबीबपुर थाना सिकंदराराऊ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर उन्होंने अपने 15-20 साथियों को बुला लिया सभी ने उसके ऊपर लाठी-डंडों एवं सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed