फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSP coordinator Akash Anand statement against the opposition in Hathras

Hathras: विपक्ष पर जमकर बरसे बसपा कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, बोले-माइलेज नहीं दे रहा सरकार का डबल इंजन

Tue, 11 Aug 2026 10:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 11 Aug 2026 10:54 AM IST
सार

आकाश आनंद ने कहा कि जो लोग पेट्रोल के दाम 60 रुपये होने पर हंगामा करते थे, वही आज 110 रुपये में गन्ने का रस बेच रहे हैं। उन्होंने जनता से सपा और कांग्रेस के लुभावने वादों के झांसे में न आने की अपील की।

विज्ञापन
BSP coordinator Akash Anand statement against the opposition in Hathras
जनसभा में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का स्वागत करते बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सोमवार को भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कानून-व्यवस्था, शिक्षा प्रणाली व विकास के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह डबल इंजन ज्यादा तेल खा रहा है, माइलेज नहीं दे रहा। राहुल गांधी व अखिलेश यादव को अंकल बोलकर आकाश ने चुटकी ली और उन्हें भी दोहरी नीति वाला बताया।

विज्ञापन


सादाबाद में आयोजित विधानसभा क्षेत्र स्तरीय महासम्मेलन में आकाश ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का संदेश सुनाते हुए डाॅ. अविन शर्मा को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। कहा कि भाजपा सरकार पिछले 10 वर्ष से विज्ञापनों के जरिये अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने विज्ञापनों पर 7000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, लेकिन सरकारी विभागों में खाली पड़े करीब चार लाख पदों को भरने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। अस्पतालों में बच्चों की मौत की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आकाश ने कहा कि भाजपा सरकार खुद को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बताती है, जबकि अपराध के आंकड़े कुछ और तस्वीर पेश करते हैं। एनसीआरबी के आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध और अपहरण के मामलों पर सरकार को आड़े हाथ लिया। शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्ष में प्रदेश में 25 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद हुए हैं। इससे गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। उन्होंने बसपा शासन में बने यमुना एक्सप्रेसवे का उदाहरण दिया और मौजूदा सरकार में बने कुछ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल 60 रुपये होने पर हंगामा करने वाले 110 में गन्ने का रस बेच रहे
आकाश आनंद ने कहा कि जो लोग पेट्रोल के दाम 60 रुपये होने पर हंगामा करते थे, वही आज 110 रुपये में गन्ने का रस बेच रहे हैं। उन्होंने जनता से सपा और कांग्रेस के लुभावने वादों के झांसे में न आने की अपील की।

हाथी का बटन दबाकर कमल को कीचड़ में फेंक दें
जाट लैंड से बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद सोमवार को आक्रामक दिखे। जनता से अपील की कि इस बार हाथी के सामने वाला बटन दबाकर कमल को कीचड़ में फेंकने का काम करें। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बारी-बारी से हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि नितिन गडकरी कहते हैं कि वह भारत की सड़कें अमेरिका जैसी बना देंगे। सच्चाई यह है कि देश का सबसे महंगा और घटिया एक्सप्रेसवे भाजपा नेताओं के करीबियों ने बनाया है। कहा कि यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन मुस्लिम-जाट-यादव समीकरण के भरोसे है। बीएसपी खुद को एकमात्र ऐसी पार्टी के रूप में पेश कर रही है, जो भाजपा की नीतियों पर सबसे सुसंगत और तथ्य आधारित हमला बोल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed