{"_id":"6a3ff1ead053ca2fbc079222","slug":"cm-yogi-adityanath-in-hathras-today-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogi Adityanath: सीएम योगी आज हाथरस में, 80 मिनट रहेंगे, योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास संग होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Adityanath: सीएम योगी आज हाथरस में, 80 मिनट रहेंगे, योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास संग होगी जनसभा
Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून को हाथरस के यूपीसीडा सलेमपुर (औद्योगिक क्षेत्र) में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में शनिवार रात तक जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए आगरा जोन से भारी मात्रा में पुलिस बल शनिवार को पहुंच गया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस आ रहे हैं। वह यहां कुल एक घंटा 20 मिनट (80 मिनट) का समय बिताएंगे। इस दौरान वह सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसान मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 11:20 बजे सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह कार से सुबह 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा रवाना हो जाएंगे। शनिवार की शाम को अधिकारियों ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मिली कमियों को भी दूर कराया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- सुबह 11:20 बजे - सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड पर आगमन
- सुबह 11:25 बजे - हेलीपैड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान
- सुबह 11:30 से दोपहर 12:3 - सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया (हाथरस) में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं जनसभा।
- दोपहर 12:30 बजे - कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 12:40 बजे - सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान।
विज्ञापन
जनसभा की तैयारियों को देर रात तक दिया अंतिम रूप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून को जनपद के यूपीसीडा सलेमपुर (औद्योगिक क्षेत्र) में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में शनिवार रात तक जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए आगरा जोन से भारी मात्रा में पुलिस बल शनिवार को पहुंच गया। देर शाम कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर लगे अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। शनिवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सलेमपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया।
जनसभा स्थल पर प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। एक वीआईपी गेट रहेगा। इसके साथ ही आम लोगों की पार्किंग के साथ-साथ वीआईपी पार्किंग बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल के सामने स्थित राजकीय महामाया आईटी पॉलिटेक्निक को सेफ हाउस बनाया गया है। इसी परिसर में सेफ हॉस्पिटल भी बनाया गया है। सीएम के आगमन के कारण गेट के आगे कच्चे रास्ते को पक्का किया गया है। सीएम की सुरक्षा में करीब 1510 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।