पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Construction of Chief Minister Composite School in Bisawar

Good News: बिसावर में 25 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, कक्षा एक से 12 तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

Sat, 27 Jun 2026 01:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 27 Jun 2026 01:42 PM IST
सार

प्रस्तावित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाएं सहित अन्य शैक्षणिक संसाधन विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Construction of Chief Minister Composite School in Bisawar
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का मॉडल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस जनपद के बिसावर में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा अपने ही गांव के निकट मिल सकेगी।

विज्ञापन


विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। प्रस्तावित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाएं सहित अन्य शैक्षणिक संसाधन विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शहरों जैसी आधुनिक शिक्षा निःशुल्क प्राप्त होगी। विधायक ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed