फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cows are wandering, cow shed built at a cost of Rs. 120 crores is locked

पशु पालन विभाग की लापरवाही: भटक रहे गोवंश, 1.20 करोड़ से बनी गोशाला पर लगा ताला

Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
सार

एक साल पहले गोशाला में करीब 350 गोवंशी पशु रखे गए थे। 2024 में बरसात के मौसम में ईशन नदी में बाढ़ आने के बाद गोशाला बंद कर दी गई थी और इसमें रखे गए पशुओं को छोड़ दिया गया था। इसके बाद से इस गोशाला में ताला लगा है।

विज्ञापन
Cows are wandering, cow shed built at a cost of Rs. 120 crores is locked
कूड़े के ढेर में चारा तलाशते गोवंश - फोटो : संवाद

विस्तार

निराश्रित गोवंशीय पशु सड़कों पर भटक रहे हैं और हसायन क्षेत्र के नगला ब्राह्ममण में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए वृहद गोआश्रय स्थल पर पिछले एक साल से ताला लटका लटका हुआ है। पशु पालन विभाग की लापरवाही के चलते यह गोशाला शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले इस गोशाला में करीब 350 गोवंशी पशु रखे गए थे। लेकिन 2024 में बरसात के मौसम में ईशन नदी में बाढ़ आने के बाद गोशाला बंद कर दी गई थी और इसमें रखे गए पशुओं को छोड़ दिया गया था। इसके बाद से इस गोशाला में ताला लगा है। गोवंश इधर-उधर सड़कों और खेतों में भटक रहे हैं। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार पशुपालन विभाग इसका संचालन फिर से करने की मांग की गई, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

बारिश होने के कारण यहां के गोवंशों को अन्य जगह शिफ्ट किया गया था। इस साल होने वाली बारिश को देखते हुए अभी गोवंशों को यहां शिफ्ट नहीं किया जा रहा। कोशिश है कि इस गोशाला का फ्लोर थोड़ा ऊंचा कराया जाए, जिससे कि यहां जल्द पानी न भरे।- विजय कुमार यादव, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed