{"_id":"6a04e4f734b69c640f0e689b","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-hathras-news-c-63-1-sali1025-104931-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 14 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
निशा का फाइल फोटो।
- फोटो : Family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका में विवाहिता निशा (42) की मंगलवार की रात्रि रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि एटा जिले के गांव विक्रमपुर निवासी निशा की शादी 18 वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका निवासी गगन कुमार से हुई थी। गगन एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद निशा की तबीयत खराब रहने लगी थी। मंगलवार की रात्रि को निशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उसका उचित इलाज भी नहीं करा रहे थे। इस कारण उनकी बहन की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos