सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dumper hit the bike from behind

Hathras Accident: डंपर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र समेत दो घायल, दोनों अलीगढ़ रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 27 Apr 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पिता-पुत्र बाइक से अपने गांव आ रहे थे। एक अन्य व्यक्ति को बाइक पर और बैठा लिया। उस व्यक्ति को बाइक से उतारते समय पीछे से डंपर ने तेज टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। पुत्र समेत दो घायल हो गए।

Dumper hit the bike from behind
हादसे के बाद विलाप करती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस रोड पर चार किलोमीटर दूर गांव चमरौली पर डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। 

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रजापुर निवासी 35 वर्षीय मोनू यादव पुत्र विजयपाल अपने 12 वर्षीय पुत्र अमोल को लेकर बाइक पर सिकंदराराऊ से अपने गांव आ रहे थे। सिकन्दराराऊ से ही उसके साथ गांव चमरौली के गंगा सिंह पुत्र विजयपाल भी बैठ गए। चमरौली हाईवे पर मंदिर के निकट मोनू यादव बाइक रोक कर गंगा सिंह को उतार रहा था, तभी पीछे से आते डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में आक्रोशटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। गंगा सिंह और अमोल घायल हो गए। दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में मोनू यादव के मौत की खबर सुनकर ग्रामीण सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने सड़क पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। जिससे सिकंदराराऊ तथा हाथरस की तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
जाम लगाते ग्रामीणसीओ जेएन अस्थाना, एसडीएम संजय कुमार, एसडीएम सुभेन्दु गोपाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग है कि यहां पर पुलिया बनाने की की काफी दिनों से बात उठाई जा रही थी। इसको लेकर पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed