{"_id":"6a35a7253bd0a5c0a401c92c","slug":"elder-brother-killed-by-a-blow-to-the-head-with-a-stick-during-a-quarrel-between-children-hathras-news-c-63-1-sali1025-105175-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बच्चों के झगड़े में दो भाई भिड़े, छोटे ने डंडा उठाकर बड़े को दे मारा, वहीं पर निकल गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बच्चों के झगड़े में दो भाई भिड़े, छोटे ने डंडा उठाकर बड़े को दे मारा, वहीं पर निकल गई जान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
सार
बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बच्चों का यह झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया। देखते ही देखते यह विवाद दोनों भाइयों के बीच आपसी मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान सुनील कुमार के हाथ में एक डंडा आ गया और उसने डंडे से बड़े भाई राजेश कुमार पर हमला कर दिया।
छोटे ने की बड़े भाई की हत्या
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना हसायन के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ा सुल्तानपुर में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दो भाई आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद छोटे भाई ने एक डंडा उठाकर बड़े भाई राजेश के सिर में मार दिया। इससे मौक पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई।
बच्चों के बीच हुए विवाद में हुई रिश्तों के खून की यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे की है। गांव खेड़ा सुल्तानपुर में भुजवीर सिंह के दो पुत्र राजेश कुमार और सुनील कुमार रहते हैं। शुक्रवार की रात उनके बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बच्चों का यह झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया। देखते ही देखते यह विवाद दोनों भाइयों के बीच आपसी मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के दौरान सुनील कुमार के हाथ में एक डंडा आ गया और उसने डंडे से बड़े भाई राजेश कुमार पर हमला कर दिया। उसने डंडे से राजेश कुमार के सिर में जोर से वार किया। डंडे की चोट इतनी गंभीर थी कि राजेश कुमार को संभलने का मौका नहीं मिला। गंभीर चोट के कारण राजेश कुमार (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र ने बताया कि उन्हें मौत की सूचना मिल गई है, वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।