सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Indefinite strike by document writers and advocates in protest against the front office

Hathras News: फ्रंट ऑफिस के विरोध में दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike by document writers and advocates in protest against the front office
धरना प्रदर्शन करते दस्तावेज लेखक, अ​धिवक्ता।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
तहसील सदर में फ्रंट ऑफिस खोले जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते सोमवार को भी तहसील परिसर में कामकाज ठप रहा।



हड़ताल के कारण बैनामों के साथ-साथ नोटरी, शपथ पत्र और जाति-मूल निवास जैसे जरूरी कार्य नहीं हुए, जिससे दूर-दराज से आए सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार सुबह जैसे ही तहसील खुली, कर्मचारियों और वकीलों ने मुख्य द्वारों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। रजिस्ट्री कार्यालय और सब-रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



जमीन की खरीद-फरोख्त ठप होने से करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन फ्रंट ऑफिस खोलने के फैसले को वापस नहीं लेता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed