{"_id":"69b327ccb2bd25ea1f046157","slug":"employment-servants-submitted-a-memorandum-for-honorarium-hathras-news-c-56-1-sali1016-145705-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
सदर विधायक को ज्ञापन देते ग्राम रोजगार सेवक। स्रोत : स्वयंसदर विधायक को ज्ञापन देते ग्राम रोजगा
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
लंबित मानदेय के भुगतान के लिए विकास खंड सासनी में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों का विरोध जारी है। कलमबंद हड़ताल पर चल रहे रोजगार सेवकों ने सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने बताया कि वे अपनी मांगों की पूर्ति के लिए लगातार अधिकारियों की मनुहार कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
ज्ञापन में कहा गया है थ्क शासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए मानदेय की फीडिंग की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई। विधायक ने मौके से ही खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास खंड में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय की फीडिंग तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि शाम तक मानदेय की फीडिंग नहीं की गई, तो शुक्रवार से सभी कर्मचारी विकास खंड परिसर में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
मौके पर दिनेश कुमार, विनोद कुमार, जसवंत सिंह आजाद, विमल कुमार, गगन कुमार, मनीष कुमार, मधु सेंगर, भारती शर्मा, ललित कुमार, राजेश शर्मा, कपिल कुमार, मेघ सिंह आदि मौजूद थे।
Trending Videos