सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer dies after falling, along with his bike, into a village access road that caved in due to mining in the fields.

Hathras News: खेतों में खनन से धंसी चकरोड में बाइक सहित गिरा किसान, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 10 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling, along with his bike, into a village access road that caved in due to mining in the fields.
 रनवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Family
विज्ञापन
नगलिया बिजना गांव में खेतों में मिट्टी की अधाधुंध खनन से सोमवार की दोपहर चकरोड धंस गई। इससे बाइक से अपने खेतों की ओर जा रहे किसान रनवीन सिंह उर्फ रन्नो (55) बाइक सहित धंसी चकरोड की मिट्टी में दब गए। खबर पर पहुंचे परिजन ने जेसीबी के जरिये खोदाई कराई तब पांच घंटे बाद उनका शव निकाला जा सका।

थाना पुलिस के अनुसार रनवीर सिंह उर्फ रन्नो सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से अपने खेतों की जुताई कराने गए थे। शाम 7:30 बजे तक घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक ने चकरोड धंसने और उसमें एक बाइक पड़ी होने की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजन तत्काल पहुंचे और जेसीबी बुलाकर खोदाई कराई, तब रनवीर सिंह का शव निकाला जा सका। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत से पत्नी गुड्डी देवी और बेटे सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। पिसावा थाना पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक परिजन की ओर से तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


चकरोड किनारे कई फीट गहराई में खनन
ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर चकरोड धंसा है वहां पर चकरोड के किनारे-किनारे खेतों में कई फीट गहराई तक अवैध खनन कर मिट्टी निकाली गई है। इसके अलावा पास के नलकूप की कुंडी से पानी का रिसाव भी हो रहा था, जिसके कारण कच्चे चकरोड की मिट्टी कमजोर हुई और अचानक धंस गई। इसी बीच वहां से निकल रहे किसान रनवीर सिंह भी बाइक सहित धंसकर मिट्टी के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed