{"_id":"6a2880af06bdccac7f0c1480","slug":"three-friends-drowned-in-nanau-canal-one-died-hathras-news-c-119-1-sali1001-102851-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन दोस्त नानऊ नहर में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन दोस्त नानऊ नहर में डूबे, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
अमित का फाइल फोटो
- फोटो : Family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीटी रोड नानऊ में मंगलवार को अपर गंग नहर में नहा रहे पांच दोस्तों में तीन डूबने लगे। शोर होने पर आसपास लोगों ने दो को बचा लिया, जबकि एक युवक डूब गया। गोताखोरों ने करीब आधे घंटे बाद डूबे युवक को पानी से निकला, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना दहलीगेट के मोहल्ला मेहताब नई बस्ती निवासी संदीप कुमार पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उनका छोटा भाई अमित कुमार (22) मोहल्ले के ही अपने दोस्तों सुनील, विशाल, लक्की, रंजीत व दूसरे विशाल के साथ मंगलवार की दोपहर नानऊ गांव स्थित अपर गंग नहर में नहाने गया था। उसने घर पर नहीं बताया था।
नहाने पहुंचे सुनील कुमार ने बताया कि वह सभी के कपड़े लेकर पुल के ऊपर बाइक पर बैठा था। अन्य साथी नहर में नहाने लगे। दोपहर करीब तीन बजे नहर में नहाते समय अमित गहरे पानी में चला गया, और डूबने लगा। अमित को पानी में डूबता देख विशाल और रंजीत शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास करने लगे, जिस पर वह दोनों भी गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे।
विज्ञापन
शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने किसी तरह विशाल और रंजीत को तो बचाकर बाहर निकाल लिया, लेकिन अमित डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर डूबे युवक की तलाश करवाई।
-- -- -
-अपर गंग नहर में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया, जिस पर पंचनामा भरकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक, अकराबाद