सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fear of encounter in property dealer murder case

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुठभेड़ के खौफ से समर्पण की कोशिश में कमल-गौरव, अब तक चार को लग चुकी है गोली

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 13 Apr 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

हत्यारोपियों को भी आभास है कि बेरहमी से की गई इस हत्या में उनके एनकाउंटर की संभावना है। इसलिए मुख्य आरोपी कमल व गौरव अंडरग्राउंड हैं तथा फोन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

Fear of encounter in property dealer murder case
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोनू हत्याकांड में हाथरस पुलिस की ''ऑपरेशन क्लीन'' मुहिम ने आरोपियों की कमर तोड़ दी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल कमल और गौरव अब पुलिस की गोली के डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक में हैं। वहीं, पुलिस ने भी उनकी घेराबंदी तेज कर दी है। दिल्ली वाला चौक से लेकर न्यायालय परिसर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। साथ ही करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है।

Trending Videos


वेदप्रकाश उर्फ सोनू की हत्या बेरहमी से की गई। मारने से पहले उसे काफी देर तक पीटा गया था। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपियों ने बताया कि है कि उन्हें मारपीट के लिए बुलाया गया था। उसे काफी देर तक पीटा गया था। पुलिस के मुताबिक गाड़ी में डालकर उसे बीच ऑयल मिल स्थित कमल की फैक्टरी ले जाया गया था, जहां फिर से टॉर्चर किया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपियों को भी आभास है कि बेरहमी से की गई इस हत्या में उनके एनकाउंटर की संभावना है। इसलिए मुख्य आरोपी कमल व गौरव अंडरग्राउंड हैं तथा फोन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस की सर्विलांस व एसओजी टीम ने इनकी तलाश में दिनरात एक कर दिए हैं। उनके हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

इस हत्याकांड में अभी कई लोगों की गिरफ्तारी होनी है। मुख्य आरोपी कमल व गौरव को हर संभव तरीके से ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है। इस गिरोह के कई सदस्य रडार पर हैं। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिलेगी।-योगेंद्र कृष्ण नारायण, डिप्टी एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed