{"_id":"6a78eabc2952b0faa909174a","slug":"flowers-showered-on-kanwariyas-from-a-helicopter-in-sikandara-rau-hathras-news-c-56-1-sali1018-152560-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिकंदराराऊ में हेलीकॉप्टर से हुई कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिकंदराराऊ में हेलीकॉप्टर से हुई कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से होती पुष्प वर्षा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा पर श्रवण गंगा सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों के स्वागत की अनूठी पहल की गई। समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर से सिकंदराराऊ-कासगंज मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।
आकाश से बरसते फूलों को देखकर कांवड़ियों के साथ श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा। पुष्प वर्षा के बाद हेलीकॉप्टर एटा मार्ग और टूंडला होते हुए श्रवण गंगा सेवा समिति के लालपुर स्थित कार्यालय परिसर पहुंचा।
हेलीकॉप्टर के पुलिस लाइन में पहुंचते ही सांसद अनूप प्रधान सहित भाजपा नेता पहुंच गए और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा को लेकर उत्साह दिखाया। समिति के सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति का पर्व है। कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर सम्मान करना समिति के लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण बताया। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान आयोजकों ने सांसद का स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा नेता सतेंद्र सिंह, अंकुर सिसौदिया, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।