सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Grand Procession Taken Out on Shri Akrur Jayanti

Hathras News: श्री अक्रूर जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Grand Procession Taken Out on Shri Akrur Jayanti
अक्रूर जी की प्रतिमा की आरती करते पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जितेंद्र वार्ष्णेय व अन्य। संव - फोटो : Samvad
विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा, विचार गोष्ठी, भजन संध्या और प्रीतिभोज सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ष्णेय समाज के साथ-साथ माहेश्वरी समाज, महाजन समाज,अग्रवाल समाज सहित अन्य लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन की भव्यता बढ़ाई।
Trending Videos




कार्यक्रम का शुभारंभ मोहल्ला बारहसैनी स्थित अक्रूर पार्क में श्री अक्रूर महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आरती एवं पूजन के साथ हुआ। आरती में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, डोरी लाल वार्ष्णेय, डॉ. महेंद्र वार्ष्णेय, राजेंद्र सहाय, कैलाश चंद्र गुप्ता, अजय चौधरी, ललित मोहन वार्ष्णेय, नंद लाल वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह आठ बजे मंदिर बगिया बारहसैनी से नगर शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन और ढोल के संगीत के मध्य यात्रा मोहल्ला बारहसैनी, जीटी रोड, नयागंज, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, राठी चौराहा, नौरंगाबाद पूर्वी-पश्चिमी, तहसील मार्ग से होकर मंदिर पर संपन्न हुई।




विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पंकज गुप्ता, ओजवीर सिंह राणा ने मंडी गांधीगंज में पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान भी मौजूद रहे। सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने प्रभात फेरी में पटका पहनाया। मोहल्ला हुरमतगंज में सपा नेता महेन्द्र सिंह सोलंकी बबलू यादव ने पुष्प वर्षा की।



कार्यक्रम में जितेंद्र वार्ष्णेय , विकास देवा वार्ष्णेय,नीरज वैश्य,अखिल वार्ष्णेय,राज वार्ष्णेय सभासद, गिरीश मोहन गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता,हर्षित वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता ने शीतल पेय से स्वागत किया। इससे पहले सुबह 10 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर में हुई विचार गोष्ठी में लोगों ने श्री अक्रूर जी महाराज के जीवन, आदर्श और उनके योगदान पर विचार रखे। अध्यक्षता बनवारीलाल गुप्ता व संचालन नीरज वैश्य ने किया। शाम 5 बजे भजन संध्या में महिलाओं ने भजन सुनाए। शाम 7 बजे प्रीतिभोज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed