{"_id":"69de26eabecdae17f10bd475","slug":"son-of-the-former-block-pramukh-of-sadabad-died-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दौसा में सड़क हादसा, सादाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दौसा में सड़क हादसा, सादाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार
सौरभ निजी ट्रक को लेकर जयपुर जा रहे थे। दौसा के निकट अज्ञात वाहन ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक सौरभ चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले में 13 अप्रैल की सुबह चार बजे हुई दुर्घटना में बिसावर के नगला शेखा निवासी 32 वर्षीय सौरभ चौधरी की मौत हो गई। सौरभ सादाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी के पुत्र थे।
Trending Videos
सौरभ का चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था। उनके पिता ने दो शादियां की थीं। वह अपनी मां के इकलौते पुत्र थे और उनकी एक ही सगी बहन है, जबकि उनके पिता की पहली पत्नी के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। सौरभ की मौत की सूचना मिलते ही बिसावर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सौरभ 13 अप्रैल की सुबह निजी ट्रक को लेकर जयपुर जा रहे थे। दौसा के निकट अज्ञात वाहन ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से मृतक के शव का ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। सौरभ की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी बेहोश हो गई। सीओ अमित पाठक ने बताया कि दुर्घटना राजस्थान में हुई है, इसलिए वहां की पुलिस ही कानूनी कार्रवाई करेगी।
