{"_id":"69e3f5ff6e934c8dc40c744f","slug":"married-womans-body-found-hanging-murder-allegedsend-feedback-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102817-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता शव, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद विलाप करते मायके पक्ष के लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा में शनिवार की सुबह 10 बजे 23 वर्षीय रेनू का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय रेनू के सास-ससुर गेहूं कटाई करने खेत पर गए थे, जबकि पति खेत से पत्ता गोभी लेकर सब्जी मंडी गए थे। रेनू घर पर अकेली थी। पति सब्जी मंडी से लौटे तो पत्नी को फंदे पर लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस एवं तहसीलदार डॉली यादव मौके पर पहुंच गईं और शव को फंदे से उतरवाया। मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने इन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि रेनू की शादी दो साल पहले गदा खेड़ा निवासी बृजमोहन उर्फ विक्की के साथ हुई थी।
आरोप है कि ससुराल के पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान करते थे और आए-दिन उसे पीटते थे। कुछ दिन पहले भी दामाद ने उनकी बेटी को पीटा था, जिसके बाद पिता उसे अपने धोरई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ बुलाकर ले गए। दामाद कुछ दिन पहले ही बेटी को उनके घर से बुलाकर लेकर आया था।
रेनू के पिता मुन्नालाल ने सास लौंगश्री, ससुर नत्थीलाल, देवर भानु और पति बृजमोहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X