सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Monitoring of railway tracks during summer

Hathras News: गर्मी में रेलवे ट्रैक की होगी कड़ी निगरानी, हर दो किमी पर दो-दो कर्मचारियों की 32 टीमें तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मियों में अधिक तापमान के कारण रेलवे ट्रैक के फैलने (एक्सपेंशन) की संभावना रहती है, जिससे पटरियों में खिंचाव आ सकता है। इसके अलावा वेल्डिंग पॉइंट्स के कमजोर होने या टूटने का भी खतरा बना रहता है।

Monitoring of railway tracks during summer
रेलवे ट्रैक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस में भीषण गर्मी के चलते रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए विभाग ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। मथुरा-कासगंज रेल खंड पर हाथरस सिटी स्टेशन के आसपास करीब 65 किलोमीटर लंबे ट्रैक की निगरानी के लिए 32 टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक टीम में दो-दो कर्मचारी शामिल होंगे, जो अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार ट्रैक की निगरानी करेंगे। हर दो किलोमीटर पर एक टीम की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Trending Videos


गर्मियों में अधिक तापमान के कारण रेलवे ट्रैक के फैलने (एक्सपेंशन) की संभावना रहती है, जिससे पटरियों में खिंचाव आ सकता है। इसके अलावा वेल्डिंग पॉइंट्स के कमजोर होने या टूटने का भी खतरा बना रहता है, जो रेल संचालन के लिए गंभीर हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी छोटी से छोटी असामान्यता या संदेह की स्थिति में तुरंत संबंधित एपीडब्ल्यूआई को सूचना दी जाए, ताकि तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ हाथरस सिटी अजय भटनागर का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और गर्मी के मौसम में इस तरह की निगरानी व्यवस्था से दुर्घटनाओं की आशंकाओं को खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed