फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wearing a garland of shoes

बेटे-बहू को पहनाई जूते की माला: युवक बोला- धर्म परिवर्तन किया, हिंदू धर्म में वापस लेने को हुई मारपीट

Tue, 21 Apr 2026 11:22 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 11:22 AM IST
सार

हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धर्म परिवर्तन के संदेह में एक पिता ने अपने ही बेटे और पुत्रवधू को पंचायत के सामने न केवल बेरहमी से पिटवाया, बल्कि उनके गले में जूतों की माला डालकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया।

विज्ञापन
wearing a garland of shoes
गांव गारवगढ़ी में जूते-चप्पल की माला पहनाकर अपमानित किए गए दंपती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

युवक की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बहू ने बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाया है। आरोप है कि वह ईसाई समाज से जुड़ी हुई थी तथा उनके कार्यक्रमों में भाग लेती रहती थी। मायके वाले पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिता व मां ने बताया कि बेटा काफी समय से आगरा में रह रहा था। वहीं ये लोग दूसरे समुदाय के संपर्क में आए हैं। जब गांव लौटे तो व्यवहार अलग था। मंदिर नहीं जाते थे और कोई प्रासाद दे तो लेते नहीं थे। अभिवादन में भी किसी देवी-देवता का नाम नहीं लेते थे। यहां तक परिवार व समाज के लोगों से कटना शुरू कर दिया था। इसलिए पंचायत बुलाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hathras: धर्म परिवर्तन के शक में बेटे-बहू को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया, पिता-भाई सहित तीन हिरासत में
जानकारी के अनुसार युवक ने स्वीकारा है कि वह धर्म परिवर्तन कर चुका है तथा वह उसी अनुसार अपना जीवन व्यतीत करना चाहता है। इसी को लेकर युवक की पिता व भाईयों से कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि धर्म परिवर्तन की जानकारी पर उन्हें वापस हिंदू धर्म में लेने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए पुरोहित बुलाए जा रहे थे, लेकिन इससे पहले मारपीट हो गई। मारपीट के बाद जूते चप्पल की माला डाल दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed