{"_id":"6a81361f1a34ef1ef404ee30","slug":"road-accident-on-hathras-highway-out-of-control-car-overturns-three-dead-including-driver-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: हाथरस में बेकाबू कार पलटी, ड्राइवर समेत तीन की मौत, बच्चा समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: हाथरस में बेकाबू कार पलटी, ड्राइवर समेत तीन की मौत, बच्चा समेत चार घायल
Sun, 16 Aug 2026 09:33 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:33 AM IST
सार
यूपी के हाथरस में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एटा हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। नोएडा से बांगरमऊ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और बच्चा समेत चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना सिकंदरा राव से 6 किलोमीटर आगे गांव उमरावपुर के पास लगभग 2:30 बजे हुई। कार इंडिकेटर बोर्ड को तोड़ती हुई पुलिया की साइड में जा पलटी। कार में बच्चा समेत कुल सात लोग सवार थे। मृतकों में कार चालक राम जी पुत्र संजय पाल उर्फ पप्पू, अवधेश पुत्र नामालूम और जगतपाल पुत्र पुत्तीलाल शामिल हैं।

राम जी बांगरमऊ हरदोई के निवासी थे। अवधेश आलापुर मुरादाबाद और जगतपाल 50 वर्ष बांगरमऊ के निवासी थे। घायलों में गोल्डी 28 वर्ष, राजीव 30 वर्ष, नकश ढाई वर्ष और माया 40 वर्ष शामिल हैं। ये सभी बांगरमऊ हरदोई के निवासी बताए गए हैं। घायलों को तत्काल बागला सिविल अस्पताल हाथरस रेफर किया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलने पर हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को सीधा करके उसमें फंसे मृतकों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) लाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को रात में ही बागला सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग नोएडा से बांगरमऊ में किसी गमी में भाग लेने जा रहे थे।