{"_id":"6a81460ec0339805cb06ec1a","slug":"ncr-investors-eye-greater-aligarh-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Aligarh: योजना की एनसीआर में हो रही चर्चा, इस पर टिकी हैं वहां के निवेशकों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Aligarh: योजना की एनसीआर में हो रही चर्चा, इस पर टिकी हैं वहां के निवेशकों की नजर
Sun, 16 Aug 2026 10:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:40 AM IST
सार
इस महात्वाकांक्षी योजना के सेक्टर सात में 98 एकड़ में प्रीमियम इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल टाउनशिप बसाई जाएगी। जिसमें रियल एस्टेट कारोबारियों को लीज पर जमीन दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बोली लगवाई जाएगी। इसी प्रोजेक्ट में एनसीआर के निवेशक जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर अलीगढ़
- फोटो : एडीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 35 किमी दूर अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बसाई जा रही ग्रेटर अलीगढ़ योजना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव आने के बाद यह योजना एनसीआर में चर्चा में आ गई है। वहां के निवेशक अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और स्थानीय प्राॅपर्टी डीलरों से संपर्क कर इसकी जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस महात्वाकांक्षी योजना के सेक्टर सात में 98 एकड़ में प्रीमियम इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल टाउनशिप बसाई जाएगी। जिसमें रियल एस्टेट कारोबारियों को लीज पर जमीन दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बोली लगवाई जाएगी। इसी प्रोजेक्ट में एनसीआर के निवेशक जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस हाईवे पर विकास कार्यों ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। एक के बाद एक बड़ी योजनाओं से यह पूरा इलाका तेजी से बदल रहा है। सोफा नहर पर राजपुर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल सिटी बसाई जा रही है। अंडला में डिफेंस कॉरिडोर बन चुका है। ल्हौसरा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित हो चुका है। गांव लोढ़ा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि बनाया गया है। इसके साथ ही टप्पल में बड़ा लाजिस्टिक हब बनाया जाना प्रस्तावित है। इन बड़ी योजनाओं के कारण ही एनसीआर के निवेशक भविष्य को देखते हुए यहां पर निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
फोरलेन हाईवे और एक्सप्रेस वे से एनसीआर से कनेक्टिविटी होगी बेहतर
अलीगढ़ से नोएडा, एनसीआर और पलवल के रास्ते गुरुग्राम तक सड़क कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है। अंडला से टप्पल तक एनएचएआई एक नया एक्सप्रेस वे बना रहा है। यह एक्सप्रेस गांव जरारा से होकर गुजरेगा। अलीगढ़-पलवल हाईवे को भी चौड़ा किया जा रहा है। एडीए ने खैर में 10 किमी बाईपास बनाने का प्रस्ताव दिया है। जट्टारी में भी बाईपास बनाने का प्रस्ताव है। इन रास्तों के बनने से अलीगढ़ से नोएडा-एनसीआर आना जाना बेहद सुगम हो जाएगा।