फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High-speed bike collides with divider

Hathras Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, जीजा-साले की मौत, दोनों के सिर में आई चोट

Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
सार

राहुल वार्ष्णेय अपने जीजा जय वार्ष्णेय के साथा वृंदावन दवा लेने के लिए गए थे। दोनों ने बांके बिहारी के दर्शन किए और इसके बाद दवा लेकर दोपहर एक बजे मथुरा-बरेली मार्ग से हाथरस होते हुए विजयगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे लगी रैलिंग से टकरा गई।

विज्ञापन
High-speed bike collides with divider
बाइक डिवाइडर से टकराई, मृतक जीजा जय और साला राहुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा-बरेली हाईवे पर इगलास कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार जीजा व साले की मौत हो गई। डिवाइडर से सिर टकराने के कारण साले की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जीजा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के निवासी राहुल वार्ष्णेय (33) मंगलवार की सुबह अपने जीजा जय वार्ष्णेय (36) पुत्र रामबाबू गुप्ता निवासी हरदुआगंज अलीगढ़ के साथा वृंदावन दवा लेने के लिए गए थे। दोनों ने बांके बिहारी के दर्शन किए और इसके बाद दवा लेकर दोपहर एक बजे मथुरा-बरेली मार्ग से हाथरस होते हुए विजयगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में इगलास कोतवाली क्षेत्र में तोछीगढ़ बंबा पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे लगी रैलिंग से टकरा गई। टक्कर होते ही दोनों सिर के बल डिवाइडर पर गिरे। राहुल का सिर फट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जय के भी सिर के अगले हिस्से में गड्ढा हो गया। एक आंख बाहर आ गई और चेहरा फूल गया था। वह भी अचेत थे, लेकिन सांस चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद जय को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी भी मौत हो गई। परिजन शव जिला अस्पताल ले आए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि एक माह पहले ही राहुल के बेटा हुआ है। अचानक हुई घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि हादसा इगलास क्षेत्र में हुआ है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं इगलास कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, जिससे यह हादसा हुआ है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हेलमेट पहने होते तो बच जाती जान
इगलास पुलिस के अनुसार दोनों युवकों की बाइक रफ्तार में थी। राहुल ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन वह इतनी तेजी से गिरे कि हेलमेट निकल गया और उनका सिर फूट गया, जबकि जय ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed