सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jija dies in road accident, sala injured

Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, जीजा की मौत और साला गंभीर घायल, परिवार में छाया मातम

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

योगेश कुमार और उसका साला मोहर सिंह बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। गांव रोहिना सिंहपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश की मौत हो गई जबकि साला मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
 

Jija dies in road accident, sala injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अकराबाद के जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास 21 अप्रैल की दोपहर एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Trending Videos


हाथरस के थाना हसायन के गांव धर्मपुर नगरिया निवासी विवेक कुमार पुत्र सोनपाल सिंह ने बताया है कि उसका बड़ा भाई योगेश कुमार और उसका साला मोहर सिंह पुत्र नैकसे लाल निवासी गांव अरनिया तलेसरा थाना सिकंदराराऊ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। 21 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे जैसे ही जीटी रोड स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश (32) की मौत हो गई जबकि साला मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश अपने दो भाइयों में छोटा था। अपने पीछे पत्नी बेबी देवी एवं तीन बच्चे तनिष्क, चिंटू व तनिष्का रोते बिलखते छोड़ गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed