{"_id":"69e7e7c5d0afd97c680985c7","slug":"a-rally-was-taken-out-in-fazalpur-against-the-smart-meter-hathras-news-c-108-1-atl1001-104047-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फजलपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फजलपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाला जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव फजलपुर में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं और बिजली कभी भी कट जाती है। इससे भीषण गर्मी में हाल बेहाल है।
गांव की मुख्य सड़क पर सुबह लोग एकत्रित हुए। ‘स्मार्ट मीटर वापस लो’, ‘बढ़े बिलों पर रोक लगाओ’ के नारे लगाते हुए जुलूस गांव में घूमा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जिनका बिल 400-500 रुपये आता था, अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद 1500-2000 रुपये आ रहा है। कई लोगों ने कहा कि बिना सहमति के घरों पर मीटर बदले जा रहे हैं।
मांग की गई कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोका जाए, पुराने मीटरों की जांच कराई जाए और बिलों को दुरुस्त किया जाए। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो तहसील पर धरना देंगे। इस दौरान हरपाल सिंह, खमानी राम, प्रेम कुशवाहा, धर्मवीर सविता, कैलाश, होराम सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X