{"_id":"69ef8b550a4149cab70dbe9d","slug":"data-of-waqf-properties-in-hathras-rejected-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Waqf property: हाथरस की 350 वक्फ संपत्तियों में से 280 का डाटा खारिज, नए सिरे से दोबारा करना होगा फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Waqf property: हाथरस की 350 वक्फ संपत्तियों में से 280 का डाटा खारिज, नए सिरे से दोबारा करना होगा फीड
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
सार
कई संपत्तियों के आधिकारिक वक्फ नंबर पोर्टल पर फीड करते समय त्रुटियां पाई गईं। रकबे का मिलान न होना, मस्जिदों और संबंधित संपत्तियों का जो क्षेत्रफल (एरिया) कागजों में दर्ज है, वह पोर्टल पर दी गई जानकारी से मेल नहीं खा रहा था।
वक्फ संपत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शासन ने हाथरस जिले से भेजी गई 350 वक्फ संपत्तियों की सूची में से 280 का डाटा खारिज कर दिया। जांच में पाया गया कि पोर्टल पर फीड की गई जानकारियों और राजस्व अभिलेखों में भारी विसंगतियां हैं। अब विभाग को इन सभी संपत्तियों का विवरण नए सिरे से व्यवस्थित कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
Trending Videos
शासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार डाटा खारिज होने के मुख्य कारण तकनीकी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े हैं। कई संपत्तियों के आधिकारिक वक्फ नंबर पोर्टल पर फीड करते समय त्रुटियां पाई गईं। रकबे का मिलान न होना, मस्जिदों और संबंधित संपत्तियों का जो क्षेत्रफल (एरिया) कागजों में दर्ज है, वह पोर्टल पर दी गई जानकारी से मेल नहीं खा रहा था। सबसे बड़ी खामी राजस्व अभिलेखों के साथ डेटा का मिलान न होना रही। खतौनी और अन्य सरकारी दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों की स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी 280 संपत्तियों के ब्योरे को सुव्यवस्थित किया जाए। इसके लिए मौके पर जाकर पैमाइश करने और राजस्व विभाग की मदद से दस्तावेजों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया फिर से अपनाई जाएगी। जिला समन्वयक राजा ने बताया कि शासन की ओर से प्राप्त आपत्तियों के आधार पर डेटा को पुनः जांचा जा रहा है। जिन संपत्तियों का विवरण खारिज हुआ है, उनके राजस्व अभिलेखों का मिलान कर जल्द ही त्रुटिहीन डेटा दोबारा फीड किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X