RMPSU: परीक्षा में बंद मिले माइक-कैमरे, आठ कॉलेजों को मिले तीन-तीन नोटिस, परीक्षा समिति करेगी कार्रवाई
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के जिन महाविद्यालयों में कैमरे और माइक बंद मिले हैं। उन महाविद्यालयों को नोटिस भेजे गए हैं। ऐसे 50 महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों का मुद्दा परीक्षा समिति के सक्षम रखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान माइक और कैमरे बंद मिले हैं। मंडल के कासगंज, एटा, अलीगढ़ और हाथरस के 50 महाविद्यालयों पर कार्रवाई का निर्णय परीक्षा समिति लेगी, इनमें आठ महाविद्यालयों को तीन-तीन नोटिस दिए जा चुके हैं।
अलीगढ़ के एआरएल महाविद्यालय मलाव खुर्द, कुसुमा देवी महाविद्यालय जटाऊ अशोकपुर अमांपुर, श्री चेतराम सिंह महाविद्यालय सिरसौल, केसी आदर्श महाविद्यालय सिधपुर कासगंज, बीडीएचएस महाविद्यालय मऊपुर बहादुरपुर, बोहरे जगन्नाथ सिंह वासदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय दत्ताचोली खुर्द, चौधरी झम्मन सिंह महाविद्यालय, ज्ञान विज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन खैर, लौंग श्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन अर्राना खैर, डीसीएस मेमोरियल कन्या महाविद्यालय बिछपुरी गोपी, बाल ज्योति कन्या महाविद्यालय नगला जाट चंडौस, डॉ. आरकेएस शिक्षण संस्थान, पीआर राजपूत महाविद्यालय सराय, श्री भगवान शिव (पीजी) महाविद्यालय उम्मेदपुर एटा, पंडित श्रीचंद शर्मा मेमोरियल पीजी कॉलेज मानपुरकलां खैर में माइक-कैमरे बंद मिले हैं।
वहीं श्री हीरालाल स्मारक महाविद्यालय नटखट खुर्द अलीगंज एटा, वीरांगना अवंतीबाई महिला महाविद्यालय एटा, श्री एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज मणिकपुर हाथरस, ओमपाल मुंशी सिंह महाविद्यालय काका बेगपुर गुलरिया, रुद्रा एस कॉलेज छर्रा सहित अन्य महाविद्यालयों में भी कैमरे और माइक बंद मिले। इन महाविद्यालयों की मॉनीटरिंग विवि में बने कंट्राेल रूम से की जा रही है।
जिन महाविद्यालयों में कैमरे और माइक बंद मिले हैं। उन महाविद्यालयों को नोटिस भेजे गए हैं। ऐसे 50 महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों का मुद्दा परीक्षा समिति के सक्षम रखा जाएगा। समिति ही महाविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लेगी।-धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीएसयू
परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
आरएमपीएसयू के बीए के पहले सेमेस्टर के शिक्षा शास्त्र, बीसीए और बीएससी वोकेशनल विषय की परीक्षा परीक्षार्थियों ने दी। इसी तरह दूसरी पाली में बीए के चौथे सेमेस्टर हिंदी, बीबीए, तीसरी पाली में बीएससी के छठे सेमेस्टर की भूगोल की परीक्षा हुई।

कमेंट
कमेंट X