{"_id":"69f04ab42033228c530ce910","slug":"dismissed-constable-commits-suicide-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बर्खास्त सिपाही ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वकील पर धोखा देकर नौ लाख हड़पने का मढ़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बर्खास्त सिपाही ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वकील पर धोखा देकर नौ लाख हड़पने का मढ़ा आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
कुंवर पाल को पता चला कि उनका केस हाईकोर्ट में खारिज हो चुका है। इस पर उन्होंने वकील से अपने रुपये वापस मांगे। परिजन का आरोप है कि वकील ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
खुदकुशी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्ना देवी क्षेत्र के नगला कलार निवासी बर्खास्त पुलिस आरक्षी कुंवर पाल (67) ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सुसाइड नोट में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना केस लड़ने वाले वकील पर धोखा देकर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। साथ ही अपनी मौत के लिए वकील को जिम्मेदार ठहराया है।
Trending Videos
कुंवर पाल को वर्ष 2012 में फिरोजाबाद जिले में तैनाती के दौरान हुई गोलीकांड की एक घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। अपनी बहाली के लिए वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।परिजन के अनुसार उनका केस लड़ रहे वकील ने कई किस्तों में 6.20 लाख रुपये लिए थे। 20 मार्च 2026 को वकील ने मोबाइल पर कॉल कर केस जीतने की बात कही और जीत की खुशी सहित अन्य खर्चों के नाम पर तीन लाख रुपये और ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
20 अप्रैल को कुंवर पाल को पता चला कि उनका केस हाईकोर्ट में खारिज हो चुका है। इस पर उन्होंने वकील से अपने रुपये वापस मांगे। परिजन का आरोप है कि वकील ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन से तहरीर मिलने पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X