सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Village evacuated after police attack

पुलिस पर हमला: दहशत में खाली हुआ गांव, घरों में लगे मिले ताले, सुनसाल गलियों में सहमे दिखे बच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Apr 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नौगवां अर्जुनपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहंदी हसन, तीन महिलाओं और एक युवती सहित गिरफ्तार कर 18 आरोपियों को जेल भेज दिया। गांव में अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

Village evacuated after police attack
नौगवां अर्जुनपुर में घर पर पड़ा ताला, गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

26 अप्रैल को पुलिस पर हमले की घटना के बाद अलीगढ़ के गांव नौगवां अर्जुनपुर में रातभर पुलिस की दबिश और कार्रवाई चलती रही। सोमवार को गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही। गांव से अधिकांश पुरुष भागे हुए हैं। हमलावरों के मकान खाली पड़े हैं। अधिकांश घरों में महिलाएं और बच्चे नजर आए। हर दस्तक पर वह भी सहम जाते हैं।

Trending Videos


थाना रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में सोमवार को तनावपूर्ण शांति छाई रही। 5000 हजार की आबादी वाले गांव में भय के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा है और अधिकांश घरों के दरवाजे बंद ही मिले। खटखटाने पर भी कोई बाहर नहीं निकला। कुछ घरों के दरवाजे जो खुले थे, उनकी ओर कदम बढ़ाए तो महिलाओं ने दरवाजे बंद कर लिए। गांव के चौक पर कुछ बच्चे खेलते नजर आए, जबकि कुछ घरों की छतों से महिलाएं सहमी हुई दिखीं। एक वृद्धा मिलीं जब उनसे पूछा कि कल क्या हुआ था तो उन्होंने कहा कि वह तो काम पर चली गई थीं। बाद में पता चला झगड़ा हो गया था। पास में खले रहे कुछ बच्चों से पूछा तो बोले लडाई हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं सहित गिरफ्तार 18 आरोपियों को जेल भेजा।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहंदी हसन, तीन महिलाओं और एक युवती सहित गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में 38 नामजद सहित 150-200 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में उपनिरीक्षक महेश चंद्र सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उग्र भीड़ ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीन ली थी। वायरलेस हैंडसेट और मोबाइल भी लूट लिए थे। पुलिस ने बाद में तलाशी अभियान चलाकर पिस्टल और अन्य सामान बरामद कर लिया था।

Village evacuated after police attack
हमले में चौकी प्रभारी महेश चंद्र को लगी चोट, गांव में पुलिस का पहरा - फोटो : संवाद

खाली पड़ा था मुख्य आरोपी का घर
मुख्य आरोपी मेंहदी हसन के घर के मुख्य गेट पर ताला तक नहीं था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घर के सदस्य जल्दबाजी में सब कुछ छोड़कर भाग गए। घर के भीतर एक स्कूटी खड़ी थी और आंगन में सूखने के लिए गेहूं बिखरे हुए थे, लेकिन घर में कोई इंसान मौजूद नहीं था।

खेती जमीन पर शुरू हुआ था कब्जे का विवाद
ग्रामीण भूरे खां ने बताया कि जमीन पहले मेंहदी हसन के परिवार के पास थी, जिसे अब किसी और ने खरीद लिया है। पुलिस पहले भी सूचना देने आई थी कि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लें। रविवार को पुलिस मेंहदी हसन को रंगदारी और जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी परिजनों और समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया जो बाद में हिंसक हमले में बदल गया। गांव में ही प्रोविजन स्टोर चलाने वाले शफी कहते हैं कि पहले चार पांच पुलिस वाले आए थे। पुलिस ने मेंहदी को गिरफ्तार किया और परिवार वालों ने विरोध किया था। इसी में हाथापाई शुरू हो गई।

कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने तीन महिलाओं और एक युवती समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।-आदित्य बंसल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed