{"_id":"69f087f3dcd067d9b20730c1","slug":"aligarh-ramghat-road-construction-work-time-end-of-may-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मई के अंत तक पूरा होगा रामघाट रोड का निर्माण कार्य, 80 फीसदी हो चुका है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मई के अंत तक पूरा होगा रामघाट रोड का निर्माण कार्य, 80 फीसदी हो चुका है काम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर सड़क निर्माण से हो रही परेशानी से जनता को मई के अंत तक निजात मिल जाएगी। इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 20 फीसदी बाकी है।
निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा
- फोटो : नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में सीएम ग्रिड योजना के तहत मीनाक्षी पुल से क्वार्सी थाना तक लगभग 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, मई के अंत रामघाट रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
Trending Videos
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 28 अअप्रैल को रामघाट रोड पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए 20 फीसदी काम को मई के अंत तक पूरा करने की समयावधि तय कर दी है। कार्यदायी संस्था को सड़क के दोनों ओर 12000 इंटरलॉकिंग टाइल्स रोजाना लगानी होंगी। सीएम ग्रिड रामघाट रोड के केरिजवे कार्य को तीन दिन में पूरे करने के निर्देश भी दिए। साथ ही इस सड़क से जुड़ने वाली सभी कनेक्टिंग गलियों, कट्स एवं रैंप के निर्माण कार्य को अगले 2 दिनों के अंदर पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। नगर आयुक्त ने चेतावनी भी दी कि निश्चित समयावधि के बाद कार्य पूर्ण न होने पर फर्म पर रोज़ाना 5 लाख का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है परियोजना
परियोजना पैकेज-1 के फेज-1 के तहत लगभग 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से संचालित की जा रही है, जिसमें वार्ड संख्या 33, 49, 53, 74 एवं 82 में मीनाक्षी पुल से क्वारसी थाना तक लगभग 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

कमेंट
कमेंट X