{"_id":"69f0459ed8f08e2a19034d2f","slug":"a-candidate-from-hathras-detained-in-the-home-guard-exam-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड परीक्षा: एक अभ्यर्थी लिया हिरासत में, फर्जी आधार कार्ड पर परीक्षा दे रहा था धर्मपाल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड परीक्षा: एक अभ्यर्थी लिया हिरासत में, फर्जी आधार कार्ड पर परीक्षा दे रहा था धर्मपाल, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने छानबीन की तो उसका बायोमैट्रिक सही पाया गया। धर्मेंद्र सही नाम व पते से परीक्षा दे रहा था, लेकिन जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें धर्मेंद्र नाम के तीन आधार कार्ड अलग-अलग नंबर के पाए गए। किसी पर पिता का नाम अलग था तो किसी में पिता।
पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
होमगार्ड परीक्षा के तीसरे दिन अंतिम पाली में एक अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया। युवक फर्जी आधार कार्ड पर परीक्षा दे रहा था। शहर के पीसी बांग्ला डिग्री कॉलेज में शाम की पाली में संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ की गई उसने अपना नाम धर्मपाल और धर्मेंद्र निवासी जलेसर एटा बताया।
Trending Videos
पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक फर्जी आईडी से पेपर दे रहा है। पुलिस ने छानबीन की तो उसका बायोमैट्रिक सही पाया गया। धर्मेंद्र सही नाम व पते से परीक्षा दे रहा था, लेकिन जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें धर्मेंद्र नाम के तीन आधार कार्ड अलग-अलग नंबर के पाए गए। किसी पर पिता का नाम अलग था तो किसी में पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही अलग-अलग पैन कार्ड भी मिले। दूसरी जगह सॉल्वर के रूप में परीक्षा देने की आशंका से युवक को हिरासत में ले लिया है। एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल एक से अधिक पहचान पत्र रखने तथा फर्जी पहचान पत्र बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X