{"_id":"69f03b10c15c87d8a304024f","slug":"body-of-retired-health-department-employee-found-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव घर में मिला, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव घर में मिला, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरोना काल में पत्नी की मौत के बाद जगदीश शर्मा अपने घर में अकेले रहते थे। उनका शव मिला है। सिर पर चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक जगदीश शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गांव पहाड़पुर में स्वास्थ्य विभाग एक सेवानिवृत्त कर्मचारी शव घर में मिला है। मृतक के सिर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस जंक्शन के गांव पहाड़पुर में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी 70 वर्षीय जगदीश शर्मा का शव उनके ही घर में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। कोरोना में पत्नी की मृत्यु के बाद से जगदीश शर्मा अपने घर में अकेले रहते थे। किसी करीबी पर हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सीओ जेएन अस्थाना, थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। वहीं हत्या के कारण की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ब्याज पर गांव में रुपए बांट रखे हैं, इसके चलते किसी व्यक्ति ने हत्या कर दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अभी हत्या का मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X