सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Road Blockade Staged Over Non-Availability of Cylinders; Altercation Ensues

Hathras News: सिलिंडर नहीं मिलने पर लगाया जाम, नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 22 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Road Blockade Staged Over Non-Availability of Cylinders; Altercation Ensues
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गैस नहीं मिलने पर जाम लगाते गैस उपभोक्ता।  स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पीहुरा स्थित सुनीता इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर मंगलवार सुबह गैस आने की सूचना मिलते ही वहां सैकड़ो की संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देखकर वितरक गोदाम बंद करके भाग गए। यह देख वहां मौजूद लोग भड़क गए और खाली सिलिंडर रखकर सादाबाद-जलेसर मार्ग पर जाम लगा दिया।
Trending Videos



जाम लगाने वालों में महिलाओं की अच्छी-खासी तादाद थी। थोड़ी देर में ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जाम लगाने वालों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। आक्रोशित लोगों से पुलिस की करीब 45 मिनट तक नोकझोंक होती रही। महिलाओं का आरोप था कि वह उनको ब्लैक में दो हजार रुपये का सिलिंडर मिल रहा है। जब एजेंसी पर सिलिंडर नहीं हैं तो बाजार में कहां से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों का आरोप था कि गैस की कालाबाजारी में पुलिस की भी मिलीभगत है। बाद में जब लोगों को पता लगा कि गोदाम पर सिलिंडरों की गाड़ी ही नहीं आई है। तब जाकर वह मार्ग से हटे और आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed