{"_id":"69ea8e0aeb7bf64b7f08e175","slug":"opposition-to-land-consolidation-in-kalupura-sloganeering-ensues-hathras-news-c-57-1-sali1014-103260-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कलूपुरा में चकबंदी का विरोध, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कलूपुरा में चकबंदी का विरोध, नारेबाजी
विज्ञापन
गांव नगला रति के पंचायत सचिवालय के सभागार में प्रदर्शन करने पहुंचे किसान। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलूपुरा और उसके मजरा गांव नगला रति में चकबंदी की प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सभागार में जबरदस्त नारेबाजी की। हाथों में “चकबंदी निरस्त करो” के नारे लिखीं तख्तियां लेकर विरोध जताया। हंगामे के बाद 135 ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने के समर्थन में हस्ताक्षर किए, जबकि पांच लोगों ने इसके समर्थन में दस्तखत किए।
बैठक में कलूपुरा के अलावा प्रेमनगर, ढडौरा, नगला कांच, नगला रति रेलवे स्टेशन, नगला रति पूर्वी, नगला बदलू के ग्रामीण मौजूद रहे। सीओ चकबंदी अनिल कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी विनय कुमार राघव, चकबंदी राजस्व निरीक्षक कानूनगो सत्यवीर सिंह, लेखपाल रवि यादव ने जैसे ही चकबंदी की प्रक्रिया प्रारंभ की, तभी ग्रामीणों ने इसको निरस्त करने की मांग पर जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि वह अपने गांव में चकबंदी नहीं चाहते और इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। अधिकारियों ने समझाते हुए कहा कि चकबंदी का फैसला स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि लखनऊ से होता है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाला पत्र और उनकी मांग को उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X